डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य समाज, अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में विजयदशमी के पावन पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया और सभी की खुशहाली की कामना की गई।
कोरोना वायरस की समाप्ति की कामना
यज्ञ मुंबई से पधारे सन्यासी चैतन्य गिरी जी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। जिसमें ईश्वर से विश्व में फैली व्यापक बीमारी कोरोना वायरस की समाप्ति की कामना की गई ।
समाज में सुख,शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना भी की गई ।
यज्ञ के अवसर पर आर्य जगत के सुप्रसिद्ध सन्यासी सत्यदेव पुरुषार्थी ने सभी उपस्थित आर्य जनों को आशीर्वाद से अभिसिंचित करते हुए सबके मंगलमय जीवन के लिए कामना की ।
ईश भक्ति भजन प्रस्तुत किया
सृष्टि से पहले अमर ओ३म् नाम था
आज भी है और कल भी रहेगा ।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठन सुभाष दुआ ने किया। आर्य समाज के नियम दिनेश चंद्र रस्तोगी एवं संगठन सूत्र मनोहर लाल आर्य द्वारा प्रस्तुत किए गए।
अच्छाई ग्रहण की सीख
प्रधान नत्थू सिंह आर्य जी एवं संरक्षक हेतराम सागर ने सभी आर्य जनों को विजयदशमी पर्व दशहरा की बधाई दी एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। मन्त्री अभय आर्य ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रावण के बुरे कर्म पर श्रीराम की अच्छाई की जीत हुई इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। अतः हमें अपने अंदर रावण स्वरूप बुराई को दूर करके अच्छाई ग्रहण करनी चाहिए।
राजनाथ गोयल का स्वागत
इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित उप प्रधान राजनाथ गोयल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उनके मंगलमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। दिनेश चंद रस्तोगी जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई।
इस मौके पर मौजूद रहे
मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिंह आर्य- सुभद्रा देवी, नव निर्वाचित उप प्रधान राजनाथ गोयल- बाला गोयल, विनय प्रकाश आर्य ,डाॅ. गजेंद्र पाल सिंह, हेतराम सागर, दिनेश चंद रस्तोगी- संगीता रस्तोगी, विनय त्यागी, विनीत अग्रवाल, सुभाष दुआ- संतोष दुआ, यशवंत सिंह, राजीव यादव, एलसी अरोड़ा- कमलेश अरोड़ा, अभिषी दुआ, करन सिंह यादव, मनोहर लाल आर्य- चंद्रकांता आर्या, अंकुर अग्रवाल, रोहित गोयल,देवेन्द्र सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विजयदशमी पर विशेष यज्ञ/सभी की खुशहाली की कामना
