डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्यसमाज के तत्वावधान में रामनवमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान अभय आर्य ने सभी को सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
श्रीराम का जीवन संस्कार और संदेशों से ओतप्रोत
10 अप्रैल को सबसे पहले आर्य समाज की यज्ञशाला में यज्ञ का आयोजन हुआ। उसके बाद गोष्ठी हुई। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए प्रधान अभय आर्य ने कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन दर्शन संस्कार और संदेशों से ओतप्रोत है।हेतराम सागर ने कहा कि कि राम ही केवल सत्य है और कुछ नहीं। राम ही असत्य पर जीत का प्रतीक है। डॉ दीपक अग्रवाल ने कहा कि राम का चरित्र शोध का विषय है। श्रीराम हमें भाईचारे को मजबूत करने की शिक्षा देते हैं। यशवंत सिंह ने कहा कि हमें भगवान राम की मर्यादाओं को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। अनिल जग्गा ने कहा कि श्री राम का जीवन प्रेरणाओं का पुंज है। विनय त्यागी ने यूएसए के प्रकरण से श्रीराम की महिमा को इंगित किया।
राष्ट्र कल्याण यज्ञ
इससे पूर्व आर्य समाज,अमरोहा के प्रांगण में स्थित पवित्र यज्ञशाला मे प्रातः काल की शुभ बेला में संसार का श्रेष्ठतम कर्म राष्ट्र कल्याण यज्ञ आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में विधि विधान से संपन्न हुआ।
समाज में सुख,शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई।।
मुख्य यज्ञमान
विनय प्रकाश आर्य
नत्थू सिंह आर्य
सुभाष दुआ
अंकुर अग्रवाल
इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठन हेतराम सागर, आर्य समाज के नियम दिनेश चन्द्र रस्तौगी एवं संगठन सूत्र मनोहर लाल आर्य द्वारा प्रस्तुत किए गए।
रामनवमी की शुभकामनाएं दीं
आर्य समाज के प्रधान अभय आर्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्य रूप से मन्त्री नत्थू सिहं आर्य,विनय प्रकाश आर्य, संजीव रस्तोगी,कौशल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी, राजीव यादव, हरिओम अग्रवाल, नरेन्द्र कान्त गर्ग, डॉ. जगत सिंह, गोवर्धन गेरा आदि आर्य जन उपस्थित रहे ।
आर्यसमाजः रामनवमी पर समरसता को मजबूत करने का संकल्प
