डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी गुलड़िया रोड मंडी समिति के तीनों खिलाड़ियों ने राज्य राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया और एकेडमी के खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।
झांसी में हुआ आयोजन
कोच निर्भय विश्नोई ने बताया है कि झांसी में 66 वीं प्रदेशयी माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 24 नवंबर 2022 को हुई। जिसमें सब जूनियर मे 28 से 30 किलोग्राम वर्ग में तरुण कुमार को कांस्य पदक और 42 से 44 किलोग्राम वर्ग मे देव कुमार कांस्य पदक प्राप्त किया और जिसमें जूनियर वर्ग में सीनियर मे 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में मनीष सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया और अपने जिले का नाम रोशन किया। एकेडमी लौटने पर सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर राहुल कुमार ,गमन देव ,अंकुश ,प्रियांशु ,विवेक ,आदित्य राज, भिषेक ,प्रीत ,अंशिका ,हिरत, युविका, कृतिका आदि मौजूद रहे।
अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी के तीनों खिलाड़ियों ने राज्य राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीते
