Saturday, September 21, 2024
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अभय आर्य: टीम इंडिया ने विश्व कप जीतकर विश्वपटल पर भारत का गौरव बढ़ाया

अभय आर्य: टीम इंडिया ने विश्व कप जीतकर विश्वपटल पर भारत का गौरव बढ़ाया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

आर्यसमाज अमरोहा के यज्ञ में इंडिया टीम के विश्व विजेता बनने के अवसर पर ईश्वर स्तुति स्वस्तिवाचनम शांति करणम महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई। इस मौके पर आर्यसमाज के प्रधान अभय आर्य ने कहा कि टीम इंडिया ने विश्व कप जीतकर विश्वपटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
30 जून को प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्यजनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री जी के ब्रहम्त्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का वाचन हेतराम सागर, आर्य समाज के नियम सुभाष दुआ एवं संगठन सुक्त यशवंत सिंह ने प्रस्तुत किए।
प्रधान अभय आर्य ने कहा कि भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर आज पूरा राष्ट्र गौरवान्वित है। सभी खेल प्रेमियों को भारत की ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां।

कार्यक्रम में मुख्य यज्ञमान के रूप में दिनेश चन्द्र रस्तोगी मंत्री नत्थू सिंह आर्य कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल अनिल जग्गा मनोहर लाल आर्य विनय त्यागी प्रवीण आर्य यशवंत सिंह हेतराम सागर सुभाष दुआ राजीव यादव नरेंद्र कान्त गर्ग सतीश आर्य डॉक्टर जगत सिंह आदि आर्य जन उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!