डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश(सनशाइन न्यूज)
पश्चिम बंगाल के संदेश खाली, कूच बिहार ,और उत्तर दिनाजपुर में हुई अमानवीय घटना से पूरे समाज में अत्यधिक रोष है। इसके विरोध मंें माहेश्वरी महिला मंडल, इनर व्हील क्लब ऑफ सरगम, इनर व्हील क्लब इनर व्हील क्लब का स्पार्कल ,आर्यावर्त जन उत्थान न्यास, आर्य समाज की महिलाओं ने एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट में जिला राजेश कुमार त्यागी को ज्ञापन सौंपा।
विदित है कि पश्चिम बंगाल में दिन प्रतिदिन महिलाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है जो की गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा प्रतीत होने लगा है कि कानून और व्यवस्था केवल शब्द कोष तक सिमट कर रह गए हैं। शर्म आती है यह सोचकर कि हम किस सभ्य समाज में रह रहे हैं।
निरपराध नागरिकों पर विशेष कर महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वदा निंदनीय है।भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली यह घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित है।
पश्चिम बंगाल में अमानवीय घटनाओं के खिलाफ महिलाओं ने दिया ज्ञापन
