Saturday, September 21, 2024
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षकों की समस्याओं केे समाधान को गरजा एससी एसटी शिक्षक संघ

शिक्षकों की समस्याओं केे समाधान को गरजा एससी एसटी शिक्षक संघ

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष करतार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री योगेश कुमार ने कहा कि सरकार को तत्काल पदोन्नति में आरक्षण लागू करना चाहिए। जिला मंत्री शोभित सिंह ने कहा कि किसी भी स्तर पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉकाध्यक्ष महेश कुमार हरि राज सिंह निर्देश कुमार संजीव कुमार आदि ने कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट रहना चाहिए तभी हमारी मांगे मानी जाएगी हैं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष करतार सिंह प्रकाश सिंह विनोद गौतम ओम प्रकाश त्रिपाठी सुशील नागर जयवीर सिंह रामवीर सिंह संजीव कुमार वीरेंद्र सिंह हीरा सिंह कावेन्द्र सिंह वरन सिंह अमरजीत सिंह प्रमोद कुमार आर्य पंकज कुमार आर्य सर्वेश चंद अमीचन्द्र रूपेन्द्र सिंह प्रदीप कुमार धर्मवीर सिंह अतर सिंह विपिन कुमार सुरेंद्र व्यास सुभाष चंद्र गुड्डू गौतम त्रषिपाल सिंह हरिशंकर मोहित कुमार आदेश कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!