Saturday, September 21, 2024
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षक दीपक को हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान.

शिक्षक दीपक को हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान.

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

नवोदित कवि व लेखक दीपक कुमार भोला को हिंदी दिवस 2024 के अवसर पर नेपाल की साहित्यिक संस्था…. शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन ….द्वारा आयोजित ….हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता 2024 …….में हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान …… से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर अमरोहा जिले के धनौरा विकास क्षेत्र के प्रसिद्ध लेखक डॉ. यतींद्र कटारिया द्वारा धनौरा में आयोजित हिन्दी महोत्सव में केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के कर कमल से कामयाबी का सूत्र व ऑटोग्राफ लेने का अवसर प्राप्त हुआ व सम्मान पत्र तथा सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर आशीर्वाद मिला।

शिक्षक दीपक कुमार भोला कंपोजिट विद्यालय तरारा हाजीपुरा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और हिंदी साहित्य जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं हिंदी दिवस पर ही …..नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली कर्नाटक इकाई पंजीकृत द्वारा …..हिंदी है हम….राष्ट्रीय सांझा काव्य संकलन में प्रतिभागी बनकर सक्रिय सहभागिता के लिए ……हिंदी साहित्य सेवा सम्मान 2024… से अलंकृत किया गया द्य इसके अतिरिक्त शिक्षक दीपक कुमार भोला को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान इस प्रकार हैं। विद्या भास्कर सम्मान 2024 …. रक्षा रत्न सम्मान 2024…. उत्कृष्ट सह लेखक सम्मान 2024 ….शिक्षक गौरव सम्मान 2024 …उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 ….हिंदी सारथी सम्मान 2024 ….साहित्य सारथी सम्मान 2024… उत्कृष्ट रचना लेखन सम्मान 2024 …नव प्रज्ञा साहित्य सम्मान 2024 आदि से सम्मानित हो चुके हैं द्य

इन्होंने सांझा संग्रह बाल प्रहरी ,राष्ट्रीय निर्माता शिक्षक ,नारी दर्पण, राखी की थाल, सावन का महीना, हिंदी है हम, साहित्य जगत के उभरते सितारे आदि में अपना विशेष योगदान देकर अमरोहा जिले का नाम रोशन किया है शिक्षक दीपक कुमार भोला की जिला स्तरीय संस्था…. मिशन शिक्षण संवाद…. में अनेक बाल कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!