Friday, October 18, 2024
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अभय आर्यः विजयदशमी का पर्व हमें बुराई छोड़कर अच्छाई अपनाने की सीख देता

अभय आर्यः विजयदशमी का पर्व हमें बुराई छोड़कर अच्छाई अपनाने की सीख देता

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

आर्य समाज अमरोहा की ओर से असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर संसार का श्रेष्ठतम कर्म वैदिक अग्निहोत्र/राष्ट्र कल्याण यज्ञ आर्य समाज,अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में किया गया।
सबके मंगलमय जीवन के लिए कामना
यज्ञ आचार्य सोमेश कुमार जी शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। जिसमें ईश्वर से समाज में सुख,शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई ।
यज्ञ के अवसर पर आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री ने सभी उपस्थित आर्यजनों को आशीर्वाद से अभिसिंचित करते हुए सबके मंगलमय जीवन के लिए कामना की।
ईश भक्ति भजन प्रस्तुत किया
सृष्टि से पहले अमर ओ३म् नाम था
आज भी है और कल भी रहेगा ।
आर्य समाज के नियम विनय त्यागी ने प्रस्तुत किए

इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठन यशंवत सिहं, आर्य समाज के नियम विनय त्यागी एवं संगठन सूत्र अंकुर अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किए गए।
विनय प्रकाश आर्य एवं हेतराम सागर ने सभी आर्यजनों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। प्रधान अभय आर्य ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रावण के बुरे कर्म पर श्रीराम की अच्छाई की जीत हुई इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है अतः हमें अपने अंदर रावण स्वरूप बुराई को दूर करके अच्छाई ग्रहण करनी चाहिए।
मुख्य रूप से मन्त्री नत्थू सिंह आर्य, विनय प्रकाश आर्य,अंकुर अग्रवाल, आशा आर्या, सुभाष दुआ रोहित गोयल शशांक वर्मा यशवंत सिहं,,राजीव शर्मा,राजीव यादव, सतीश आर्य आदि आर्य जन उपस्थित रहे।।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in