Friday, October 18, 2024
Home > प्रदेश > डीएम निधिः शिक्षा सम्मान प्राप्त करने का सशक्त माध्यम/जगदीश सरन जयंती

डीएम निधिः शिक्षा सम्मान प्राप्त करने का सशक्त माध्यम/जगदीश सरन जयंती


डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने कहा शिक्षा सम्मान प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षा से जब विनम्रता आती है तो वह सम्मान दिलाती है। स्वस्थ सामाजिक प्रतिमानों और व्यवस्थाओं के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना एक अनिवार्य शर्त है। शिक्षा से समय अनुसार परिवर्तनशीलता को स्वीकारने में सहायता मिलती है।
यह विचार उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि जगदीश सरन हिंदू पीजी कॉलेज, अमरोहा में संस्थापक स्व. साहू जगदीश सरन की 126 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 10 अक्टूबर 2024 को आयोजि संस्थापक समारोह में व्यक्त किए। समारोह श्रेष्ठ वैदिक कर्म यज्ञ, श्रद्धा सुमन समर्पण एवं प्रतिभा सम्मान के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि के अतिरिक्त, अध्यक्ष प्रबंध समिति संजय मालीवाल मंत्री योगेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष लीलाधर अरोड़ा, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता व प्राचार्य प्रोे. वीर वीरेंद्र सिंह मंच पर शोभायमान मान रहे।
अध्यक्ष संजय मालीवाल, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ अशोक रुस्तगी, प्राचार्य,केए पीजी कॉलेज, कासगंज ने कहा कि साहू जी ने जन कल्याण के भाव से महाविद्यालय रूपी जो पौधा समाज में रोपित किया था वह आज बट वृक्ष बनकर पूरे समाज को शिक्षा प्रदान कर रहा है।ऐसे महापुरुषों द्वारा ही नवीन युग का सृजन होता है।
महाविद्यालय छू रहा प्रगति के आयाम
योगेश कुमार जैन, मंत्री प्रबंध समिति ने इस अवसर पर कहा कि साहू साहब अमरोहा के युगपुरुष व इतिहास पुरुष थे। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने साहू जगदीश सरन के प्रति हम सभी कृतज्ञ हैं और उनके सपनों को साकार करने के लिए कृत संकल्प हैं। संकल्पों के आधार पर बढ़ते हुए महाविद्यालय ने विगत वर्ष लगभग 70 विश्वविद्यालय स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित किये। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

परिस्थितियां प्रतिभाओं को जन्म देती
उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति लीलाधर अरोड़ा ने कहा कि परिस्थितियां प्रतिभाओं को जन्म देती है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. बीना रूस्तगी ने कहा कि परहित सरस धर्म नहीं भाई उक्ति को साहू जी ने अपने जीवन में चरितार्थ किया। कुशल संचालन डॉ. अरविंद शास्त्री ने किया। कविता पाठ से सदन की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में अपनी रंगोलियों से गृह विज्ञान की छात्र-छात्राओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। एनसीसी कैडेट ने अतिथियों के सत्कार और अपनी लयबद्ध परेड के द्वारा अतिथियों के सम्मान को विशिष्टता प्रदान की।
इस जयंती समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ पीके जैन, डॉ सुधांश शर्मा, सुरेश विरमानी, अवधेश गोयल, सिद्धार्थ जैन, यश जैन आर्य समाज प्रधान अभय आर्य, नत्थू सिंह, अनिल जग्गा, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के होनहार और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका चेतना का विमोचन भी किया गया।
विशेष सम्मान
इस सम्मान समारोह में श्रीदेवी जैन बॉटनी रजत पदक सम्मान सारा मेहवास, संध्या व रोमाना अरशद और अभिनंदन कुमार जैन स्मृति प्रतिभा पुरस्कार अलशिफा नूर, पलक चौधरी, स्वाति चौहान, सुमित कुमार जैन स्मृति प्रतिभा पुरस्कार अल शिफा नूर, पलक चौधरी, स्वाति चौहान, डॉ हरिओम अग्रवाल स्मृति पुरस्कार हिमांशी चौधरी, अर्पित चौधरी को दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार दीप कुमार और रश्मि को दिया गया।
एनएसएस में विशेष योगदान के लिए इकाई के प्रभारी डॉ पीयूष शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in