डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
स्त्री आर्य समाज की ओर से आर्य समाज अमरोहा में युग पुरुष ऋषि दयानंद की जंयती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई।
मधु खुराना उनके जीवन के बारे मे सूक्ष्म परिचय बताया।
आर्य समाज के संस्थापक ऋषि दयानंद ने महिलाओ को समाज में बराबर का स्थान दिलाया। बाल विवाह का विरोध किया और देश की आजादी को नये आयाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। विलुप्त होती संस्कृति को उजागर किया था।
कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ के द्वारा किया गया जिसमें सभी लोगों ने उत्साह के साथ आहुतियां डालीं। ऋषि भजन सुप्रिया खुराना युग युग तेरी अमर कहानी प्रस्तुत किया। निशा रस्तोगी व विघावती विरमानी ने चलो वेदों की ओर के बारे में बताया। प्रोफेसर डॉ.बीना शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
प्रधाना अन्जू आर्या ने कविता ऋषि को नमन और मधुर वेद वीणा बजाये चला जा जो सोते है उन को जगाये चला जा मधु खुराना ने पेश का समा बांधा। अंत में प्रधाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रधाना अंजू आर्याः महर्षि दयानंद ने महिलाओं को सम्मान दिलाया
