डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विकास क्षेत्र जोया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपासी में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं आत्मसुरक्षा के गुण विकसित करने हेतु, 24 दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण व्यायाम शिक्षका मनोरमा शर्मा द्वारा दिया गया। समापन पर समारोह आयोजित करते हुए, अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कराए गए।
प्रशिक्षण के दौरान मनोरमा शर्मा ने बच्चों को पंच,ब्लॉक आदि की जानकारी देते हुए, अटैक और विषम परिस्थितियों में अपने आप को निकालने का, 24 दिवसीय प्रशिक्षण दिया, जिसको बच्चों ने बड़े मन से ग्रहण किया। बालिकाओं ने जो आत्मरक्षा के लिए सिखाया गया था, वह मुख्य अतिथि के समक्ष करके दिखाया और प्रण लिया कि अब हम किसी भी समस्या से नहीं डरेंगे और उसका डटकर सामना करेंगे।
इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्राम प्रधान मनजीत सिंह, प्रधानाध्यापक मुर्शल हुसैन, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुरुजीत सिंह, जयवीर सिंह लोग मौजूद रहे।
बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुण
