डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्यसमाज अमरोहा में विश्व कल्याण यज्ञ के अवसर प्रधान अभय आर्य ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण को वेदों का प्रचार जरूरी है।
2 मार्च को प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री जी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। यज्ञ में ईश्वर स्तुति स्वस्तिवाचनम शांति करणम महामृत्युंजय मंत्र एवं देश मे खुशहाली व समाज के कल्याण के लिए आहुतियां प्रदान की गई। समाज में सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य दीर्घायु यश वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर वेदों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
मुख्य यजमान विनय प्रकाश आर्य रहे।
वेदों में छिपा समस्याओं का समाधान
इस मौके पर प्रधान अभय आर्य ने कहा कि वर्तमान परिवेश में वेदों का प्रचार-प्रचार जरूरी है सभी समस्याओं का समाधान वेदों में छिपा है। हमें अपने बच्चों को वेदों से जोड़ना चाहिए। जिस घर में वेदों की ऋचाओं का वाचन होता है वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का वाचन हेतराम सागर , आर्य समाज के नियम यशंवत सिंह एवं संगठन सूक्त प्रो० अनिल रायपुरिया द्वारा प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर मंत्री नत्थू सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष अकुंर अग्रवाल विनय प्रकाश आर्य, डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह राजीव यादव, मनोहर लाल आर्य विनय त्यागी यशवंत सिंह राजीव शर्मा आशा आर्या सुनील कुमार सतीश आर्य आदि आर्य जन उपस्थित रहे।
अभय आर्यः संस्कृति के संरक्षण को वेदों का प्रचार जरूरी
