डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मंडी धनौरा(अमरोहा)अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवी व राज्य अध्यापक पुरस्कार सहित दर्जनों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ यतींद्र कटारिया ने जनपद का गौरव बढ़ाते हुए राजभवन शिमला में काव्य पाठ किया तथा यहाँ भारत सरकार द्वारा आयोजित राजभाषा राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने डॉ यतींद्र कटारिया के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया।
विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता प्रभाव
गौरतलब है कि विश्व हिन्दी मंच संस्कार भारती व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिन्दी सेवा संस्कृति संरक्षण के लिए कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवी डॉ यतींद्र कटारिया ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारत सरकार द्वारा आयोजित राजभाषा राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भारत की आत्मा व राष्ट्रीय एकात्मकता की पहचान है विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता प्रभाव प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ पूरनचंद्र टंडन व प्रसिद्ध लेखक वीरेंद्र यादव ने भी संबोधित किया यहाँ एसजेवीएन विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की ओर से डा कटारिया व आमंत्रित विद्वानों को सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ यतींद्र कटारिया ने राजभवन शिमला में काव्य पाठ किया तथा विश्व हिन्दी मंच द्वारा अमरोहा में आयोजित होने वाले समारोह का निमंत्रण दिया राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने डॉ कटारिया की उपलब्धियों पर बधाई देते हुए हौसला अफ़ज़ाई की।
अमरोहाः डॉ यतींद्र कटारिया को शिमला राजभवन में राज्यपाल ने सम्मानित
