डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
होली मिलन समारोह में सभासद वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि हमें होली पर पुराने विवाद भूलकर नई शुरूआत करनी चाहिए। एक दूसरे का सम्मान करें।
रविवार को मोहल्ला वासुदेव रोड स्थित स्वर्णकार भवन में मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र वर्मा ने सभी को होली की शुभकामना दी और होली सकुशल निबटने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया। अध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा कि होली आपसी एकता व मिलन का पर्व है। हमें पुराने गिले शिकवे दूर करके इसे मनाना चाहिए। संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करती है। होलिका दहन हमें बुराईयों के खात्मे को प्रेरित करती है। हमें अपनी बुराईयों का होली पर दहन करना चाहिए। महामंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि होली हमें एक दूसरे के करीब आने का मौका प्रदान करती है। इस दिन मनभेद को दूर करके मतभेद खत्म करें। होली रंगों का पर्व है। अपने जीवन में अच्छाईयों के रंग भरें। इस दौरान डॉ. रमेश, पवन वर्मा, दयानंद वर्मा, बबलू वर्मा, सुशील वर्मा, राजू वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, नत्थू सिंह वर्मा, कुंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।
अमरोहाः होली पुराने विवाद भूलकर मिलाप का संदेश देतीः वीरेंद
