डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
19 मार्च 2025 को नवचयनित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति अमरोहा की एक आवश्यक बैठक समिति के कोषाध्यक्ष देवेश कुमार सभासद के आवास मोहल्ला छेबड़ा में आयोजित की गई जिसमें कार्य समिति के विस्तार पर गहन चर्चा की गई।
निष्ठा व लगन से कार्य करने की अपील
चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से विस्तार निम्न प्रकार किया गयाः उपाध्यक्ष पद पर केपी सिंह सुबोध नगर, संजीव कुमार ठेकेदार हुसैनपुरा, नितिन कुमार कसेरवा मोहल्ला छेबडा, इंद्रपाल सिंह चुन्नी वाली मढैया, मोहित कुमार ग्राम दाऊदसराय चयनित किए गए। मंत्री पद पर जयप्रकाश सिंह रजाकपुर, प्रशांत सागर भीम नगर कुरेशी, विजेंद्र सिंह मीरा सराय, मास्टर शिव कुमार ग्राम पट्टी को चयनित किया गया। इसी के साथ भीम बहादुर सिंह मीडिया प्रभारी, आशीष चंद्र को संगठन मंत्री तथा अजीत कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया। शोभायात्रा का संयोजक सुंदरलाल एडवोकेट सहसंयोजक आदेश कुमार अमरोही, जॉनी कुमार,व अंकित कुमार को बनाया गया। समिति के अध्यक्ष वरण सिंह ने सभी नव चयनित पदाधिकारी को बधाई दी तथा पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करने की सभी से अपील की।
सभा की अध्यक्षता श्री देवेंद्र कुमार भगत सभासद व संचालन महामंत्री महेश कुमार योगाचार्य ने किया।
जिलाध्यक्ष/शिक्षक वरण सिंह ने भरा जोश/अंबेडकर जन्मोत्सव समिति का विस्तार
