डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पथरा मुस्तकम विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के 42 विद्यार्थियों का दल बुधवार को एक्सपोजर विजिट एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीन शैक्षिक तकनीकांे से परिचित कराने और उनके सीखने के अनुभव को समृद्ध करने के लिए आयोजित किया गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव नागर एवं विद्यालय प्रभारी मनेंद्र कुमार ने सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट पर रवाना किया।
वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी का भ्रमण
यशपाल सिंह ने बताया पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पथरा मुस्तकम के 41 विद्यार्थी आज एक्सपोजर विजिट एवं शैक्षिक भ्रमण के लिए वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी जा रहे हैं।ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा से बाहर का अनुभव बच्चों को नई चीज और सीखने का अफसर प्रदान करेगा, जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ शैक्षणिक प्रदर्शन में भी सुधार लाएगा।इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को अकादमिक और सह पाठयक्रम गतिविधियों से जोड़ना नवीन शिक्षण विधियां से परिचित कराना हैं।
भ्रमण को लेकर काफी उत्साह
ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव नागर ने बताया कि बच्चों में शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साह है।इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को नए वातावरण संस्कृति और स्थितियों का अनुभव होता है। इससे बच्चों की रचनात्मक रुचि बढ़ती है और वह अलग सोचने लगते हैं साथ ही बच्चों को प्रकृति और मनुष्य के संबंधों के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है। सभी से अपील करते हुए कहा बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश कराएं।
एक्सपोजर विजिट में बच्चों के साथ विद्यालय के प्रभारी अध्यापक मनेंद्र कुमार ,अंकुश त्यागी, आकाश त्यागी,आशीष चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, मोहित कुमार, नरेश कुमार,दीपिका त्यागी उपस्थित रहे।
पीएमश्री विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण/विशाल विश्वविद्यालय देख अचंभित
