डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
7 मार्च को पीएमश्री स्कूल नन्हेडा अल्हयारपुर का एक्सपोजर टूर हस्तिनापुर जनपद मेरठ गया। हस्तिनापुर महाभारत की प्राचीन नगरी रही है।
इसको खण्ड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार एवं प्रधानाध्यापक संजीव सिरोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। टूर में वो 41 छात्र-छात्राएं गए जो क्विज में सफल रहे।
ठसमें संध्या सिद्धू, विकास चौधरी मोनू शामिल रहे। छात्र-छात्राओं ने हस्तिनापुर जनपद मेरठ में गंगा दर्शन
वानिकी क्षेत्र हस्तिनापुर, जैन तीर्थ स्थल, पांडेश्वर मंदिर कर्ण मंदिर जम्बूद्वीप जैन मंदिर र्श्वेताबर भाई धर्म सिंह गुरूद्वारा आदि का भ्रमण किया।
पीएमश्री स्कूल नन्हेडा अल्हयारपुर के एक्सपोजर टूर का हस्तिनापुर विजिट
