डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का बड़ा योगदान हैं। हमंे समाज में समरसता की भावना के विकास के लिए दयानंद की शिक्षाओें को अंगीकार करना होगा।
सभी के कल्यााण के लिए यज्ञ
30 मार्च को संध्यकाल आर्य समाज अमरोहा, स्त्री आर्य समाज अमरोहा और जिला आर्य प्रतिनिधि सभा अमरोहा के संयुक्त तत्वावधान में नव संवत्सरोत्सव एवं आर्य समाज का 151 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले आर्य समाज की यज्ञशाला में सभी के कल्यााण के लिए आचार्य सोमेश शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ का आयोजन हुआ। यजमान डॉ. अशोक कुमार आर्य व डॉ. बीना आर्य, दिनेश रस्तोगी व संगीता रस्तोगी, तेजपाल सिंह आर्य व आशा आर्य और यशवंत सिंह व राजरानी रहे।
आर्य समाज का समाज निर्माण में बड़ा योगदान
इसके बाद आर्य समाज के विरजानंद सभागार मंे सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने कहा कि आर्य समाज का समाज निर्माण में बड़ा योगदान है। आर्य समाज भेदभाव को भूलाकर सभी को एक मंच पर आने के लिए प्रेरित करता है।
भारतीय कालगणना वैज्ञानिक
मुख्य वक्ता केए पीजी कालेज कासगंज के प्राचार्य आर्यविद्वान डॉ. अशोक कुमार आर्य के कालगणना को आंकड़ों के साथ धाराप्रवाह प्रस्तुत कर सभी को अचंभित कर दिया। उन्होंने अंग्रेजी महीनों के नामकरण पर पाश्चत्य संस्कृति के प्रभाव पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि भारतीय कालगणना व्यवहारिक व वैज्ञानिक और प्राचीन है।
महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्य
इस अवसर पर जेएस हिंदू पीजी कालेज अमरोहा की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बीना आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्याें पर रोशनी डाली। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला मंत्री विनय त्यागी ने नवसंवत्सर मनाने के उद्देश्य को समझाया। कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. दीपक अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सभ्यता व संस्कृति को चोटिल करने वाली पोस्टों का विरोध करने का आह्वान किया। समाजसेवी हरि सिंह मौर्य ने आर्य समाज को सामाजिक चेतना का प्रवक्ता बताया। आर्य समाज के डिजिटल मीडिया प्रभारी अनिल जग्गा ने भजन पेश किया। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. गजंेद्रपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनिल जग्गा ने किया। इस मौके पर जेएस हिंदू इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल स्वरूप टंडन, आर्य समाज के मंत्री नत्थू सिंह आर्य, सह संयोजक सुभाष दुआ, विमल टंडन, सुरेश विरमानी, राजनाथ गोयल, मनोहर लाल खुराना, कमलेश सैनी, एनके गर्ग, लीलाधर अरोरा, प्रोफेसर डॉ. अनिल रायपुरिया, शंकर प्रकाश अग्रवाल, दिनेश सैनी, संजीव रस्तोगी, राहुल मोहन माहेश्वरी, सत्यम खुराना आदि मौजूद रहे।