डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आज शादी को लेकर समाज का ताना-बाना बिखर सा गया है। तमाम माता-पिता कुंडली मिलाने के चक्र में फंस कर परेशान रहते हैं। इस चक्र से निकल कर आर्य समाज से जुड़े और लड़का व लड़की के एक दूसरे को पसंद कर लेने पर शादी कराएं।
इंटरनेट बता रहा है कि लड़का मंगली है और पंडित जी बता रहे हैं कि लड़का मंगली नहीं है। बताओ क्या करें। मेरी राय है कि कुंडली मिलाने के चक्र में मत फंसो। आर्य समाज से जुड़कर वैदिक रीति-रिवाज से शादी कराएं। यज्ञ में कुंडली के सभी दोषों को स्वाह कर दो।
शादी को लड़का और लड़की की कुंडली मिलान के चक्र से निकलो/आर्य समाज से जुड़ो
