डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा की पॉश कालोनी अमरोहा गीन्स के पार्क में मिट्टी मंे लेटकर उसमें तरबतर होकर दुल्हैंडी का उत्सव मनाया जाता है।
कालोनी में होली पर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। दुल्हैंडी की पूर्व संध्या पर 13 मार्च को होली उत्सव मनाया गया। इसमें खूब मनोरंजन किया गया। कालोनीवासियों ने अपने-अपने स्तर से हँसी के गुब्बारों की बरसात की। रंगवाले दिन सभी ने जमकर अबीर-गुलाल और रंग उड़ाया।
मुख्य आकर्षण पार्क-एक में मिट्टी में लेटकर और उसे अपने शरीर पर लगाकर पर्व का आनंद लिया गया। डीजे पर बज रहे गानों पर सभी ने खूब धमाल किया। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
मड थेरपी के तहत मिट्टी का लेपकर विभिन्न बीमारियांे का उपचाार किया जाता है। अमरोहा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बताया कि मड थरेपी के तहत ही मिट्टी से होली खेली जाती है।
होली आकर्षणः अमरोहा ग्रीन्स में मिट्टी से तरबतर हुए मस्ताने
