डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राष्ट्र सेविका समिति की केंद्रीय अधिकारी शारदा पाण्डेय ने कहा कि संगठन का कार्य महिलाआंे को आत्म सुधार के लिए प्रेरित भी करना है।
अमरोहा के शर्मा देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समिति की केंद्रीय अधिकारी शारदा पाण्डेय उपस्थित रहीं। ।शारदा पाण्डेय जी राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को काफी समय से निष्ठा और लगन से निभाती आ रहीं हैं ..पूर्व में राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की 14 वर्ष तक क्षेत्र कार्यवाहिका का दायित्व रहा, किशोर कल्याण बोर्ड की 10 वर्ष तक मजिस्ट्रेट रहीं , क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक में लम्बे समय तक डाइरेक्टर रही , समाज कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की लगभग 5वर्ष तक सदस्य रहीं ,इटावा महिला क्लब 5 वर्ष तक सेक्ट्ररी रहीं ,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इटावा की व्यवस्थापक रहीं और अब वर्तमान में राष्ट्र सेविका समिति की राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य हैं ।
मातृशक्ति को संगठित करने की आवश्यकता
शारदा ने सभी बहिनों का परिचय लिया और समिति से जुड़ने पर उनके विचार जाने, सभी बहिनों ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति बहिनों को मानसिक , शारीरिक व आत्मिक मजबूती प्रदान करती है , आत्म सुधार के लिए प्रेरित करती हुई राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करती है। उन्होंने समिति को और अधिक व्यापक करने पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समिति की हर बहिन को सक्रिय होकर मातृशक्ति को जागृत व संगठित करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने बहिनों से संगठन का विस्तार करने व मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभल विभाग कार्यवाहिका सरोज बाला ने की।कार्यक्रम में डा० वंदना गुप्ता , कांता अरोड़ा , शिखा महेश्वरी , सीमा चौहान, मीनाक्षी वर्मा, उपासना चौधरी , अंशू राजपूत, दीक्षा , शशि बाला , दुर्गेश , पुष्पा अग्रवाल आदि सभी दायित्वान बहिनें उपस्थित रहीं।
आत्म सुधार का पर्याय राष्ट्र सेविका समिति:शारदा पांडेय
