डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य’समाज, अमरोहा के साधारण वार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से नत्थू सिंह आर्य प्रधान, अभय आर्य मंत्री और अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
विश्व कल्याण यज्ञ
22 अप्रैल को आर्य’समाज, अमरोहा के साधारण वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ विश्व कल्याण यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा गुरुकुल पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती, आर्य समाज अमरोहा के पुरोहित आचार्य सोमेश शास्त्री और मुख्य यजमान अभय आर्य सुभाष दुआ, सत्य प्रकश खुराना, दिनेश चंद्र रस्तोगी, संजीव रस्तोगी रहे। डिजिटल मीडिया प्रभारी अनिल जग्गा ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद निर्वाचन की कार्रवाई शुरू हुई।
चुनाव अधिकारी स्वामी अखिलानंद सरस्वती
निर्वाचन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी गुरुकुल पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती और पर्यवेक्षक ठाकुर पाल सिंह अंतरंग सदस्य उत्त प्रदेश आर्यप्रतिनिधि सभा की देखरेख में शांतिपूर्वक निर्विरोध हुई। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने आय-व्यय ब्यूरो प्रस्तुत किया। संचालन करते हुए प्रधान अभय आर्य ने वर्षभर आर्यसमाज की ओर से किए गए कार्योें का विवरण पेश किया। स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने डॉ. दीपक अग्रवाल द्वारा महिला सशक्तीकरण को समर्पित पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘(सफल महिलाओं के साक्षात्कार) लिखने पर उनका माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया।
सुरेश विरमानी वरिष्ठ उप प्रधान
नई कार्यकारिणी के लिए नत्थू सिंह आर्य प्रधान, अभय आर्य मंत्री और अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष के संग सुरेश विरमानी वरिष्ठ उप प्रधान, प्रोफेसर डॉ. अनिल रायपुरिया उप प्रधान, दिनेश चंद रस्तोगी वरिष्ठ उप मंत्री, विजेंद्र पाल सिंह उप मंत्री, विवेक अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष, विनय प्रकाश आर्य भूसंपत्ति अधिष्ठाता, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह अंकेक्षक, डॉ. अशोक कुमार आर्य स्वागताध्यक्ष, डॉ.दीपक अग्रवाल मीडिया प्रभारी, अनिल जग्गा डिजिटल मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र पाल सिंह पुस्तकालध्यक्ष बनाए गए।
हेतराम सागर, विनय त्यागी संग कई अंतरंग सदस्य
इसके अलावा मनोहर लाल आर्य, हेतराम सागर, विनय त्यागी, कमलेश चंद्र अग्रवाल, अश्वनी खुराना, आर्येंद्र आर्य, कंुवर विनीत अग्रवाल, विशाल गोयल, सलिल नाथ गोयल, अतुल पंडित, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शशि प्रकाश, अभय सिंघल, सुधीर नरायन, नरेंद्र कांत गर्ग, यशवंत सिंह, सत्य प्रकाश खुराना, अनुज गोयल, डॉ. राजीव प्रकाश आर्य, सुनील गुप्ता, शरद अग्रवाल, रमेश विरमानी, गौरव कपूर, संजीव रस्तोगी, अजय चतुर्वेदी, डॉ.गीतेश अग्रवाल, विवेक खंडेलवाल, राहुल मोहन माहेश्वरी, वरूण माहेश्वरी, रवि माहेश्वरी, अंकित बंसल, कपिल अग्रवाल, राजू गुप्ता, निखिल अग्रवाल, राहुल कुमार, सुनील गेरा, अतुल शर्मा, डॉ.जगत सिंह, सुभाष दुआ, मुकेश सागर को अंतरंग सदस्य बनाया गया है।
आर्यसमाज को मजबूत करने का संकल्प
इस अवसर पर स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने कहा कि बड़ी ही प्रसन्नता की बात है कि वे पिछले चार साल से अमरोहा आर्य समाज के चुनाव में आ रहे हैं और चुनाव निर्विरोध बिना विवाद के संपन्न होता है। इसी प्रकार की एकता बनी रहनी चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नत्थू सिंह आर्य ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई वे उसका सभी के सहयोग से निर्वहन करेंगे। नव निर्वाचित मंत्री अभय आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और आर्यसमाज को मजबूत करने का संकल्प किया।
इस अवसर पर स्त्री आर्य समाज के प्रधाना अंजू आर्या, आशा आर्या, विनीता सैनी, जिला आर्य समाज के संयोजक हेतराम सागर, प्रधान धर्मवीर सिंह, मंत्री विनय त्यागी, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज, अमरोहा के नत्थू सिंह आर्य प्रधान, अभय आर्य मंत्री और अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष
