Thursday, April 24, 2025
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि ने डॉ. दीपक की पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ के विमोचन में चार घंटे महिलाओं के मन की बात सुनी

डीएम निधि ने डॉ. दीपक की पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ के विमोचन में चार घंटे महिलाओं के मन की बात सुनी


एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ अभियान के तहत नारी सशक्तीकरण को समर्पित लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) का अद्भुत विमोचन हुआ। इस विमोचन में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने चार घंटे पुस्तक में शामिल महिलाओं से उनके मन की बात को सुना। महिलाओं के संषर्घ और सफलता की रोचक कहानियों में सभी इतना खो गए कि समय को भूल गए और किसी को भूख ने भी नहीं सताया। सभी ने धैयपूर्वक बैठकर एक-दूसरे के संघर्ष की कहानी को सुना और उत्साहवर्द्धन किया।


सवा पांच घंटे चला समारोह
17 अप्रैल को डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) का विमोचन समारोह अमरोहा के कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। समारोह दोपहर बारह बजे शुरू हुआ और सांय सवा पांच बजे तक चला। इसमें डीएम चार घंटे से अधिक समय तक मौजूदर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पांजलि से किया। राज्य पुरस्कार से सम्मातिन शिक्षिका प्रीति चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।


76 महिलाओं के संघर्ष की कहानी
इसके बाद लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल ने पुस्तक के बारे में बताया कि इस पुस्तक में अमरोहा, काशीपुर, मेरठ, मुंबई, बिजनौर, नोएडा आदि शहरों की 76 महिलाओं के संघर्ष की कहानी को प्रस्तुत किया गया। हर महिला से मुलाकात कर उनकी कहानी को लिखा गया और दिखाया गया। स्वीकृति के बाद ही प्रकाशित किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य नई पीढ़ी को सीख देना और संघर्ष के लिए तैयार करना हैं।
फिर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन, श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की संस्थापिका/प्राचार्या डॉ. सुमेधा, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरज कौर और पुस्तक में शामिल महिलाओं ने सामूहिक रूप से पुस्तक का विमोचन किया।


अब महिलाएं दूसरों का सहयोग करेंः डीएम निधि
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं अब इस स्थिति में है कि उन्हें दूसरों का सहयोग करना चाहिए। इस पुस्तक में शामिल कहानियों को छात्र-छात्राओं और अपने परिजनों को पढ़ाना चाहिए। जिससे उन्हें भी कुछ करने की प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि जो आत्मीय संबंध समूह में बैठकर चर्चा करने से बनते है वो वीडियो काल के माध्यम से संभव नहीं है। बिना संघर्ष के जीवन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा औजार है जिसके माध्यम से गरीब परिवार ऊपर चढ़ जाता है। उन्होंने डॉ. दीपक अग्रवाल के कार्य की प्रशंसा की और इसी प्रकार अन्य पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया।
आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगीः आचार्या डॉ.सुमेधा

विशिष्ट अतिथि श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की संस्थापिका/प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने अपने कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की स्थापना की कहानी सुनाते हुए समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बढ़ो गगन की ओर पुस्तक का लेखन करके डॉ. दीपक अग्रवाल ने प्रशंसनीय कार्य किया है। इसे पढ़कर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

महिला सशक्तीकरण को बल मिलाः शशि जैन
नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि इस पुस्तक में महिलाओं के संघर्ष की कहानियों को शामिल करने से महिला सशक्तीकरण को बल मिला है। शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी रोशनी डालते हुए बताया कि उन्होंने शहर को गदंगी मुक्त करने में कामयाबी हासिल की। जलभराव से भी काफी हद तक मुक्ति मिल गई है। यही उनका संघर्ष है।
मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.वीके शुक्ल और प्रीति चौधरी ने किया।
60 महिलाओं ने मन की बात कही

सवा पांच घंटे तक चले इस समारोह में पुस्तक में शामिल महिलाआंे में से कार्यक्रम में मौजूद 60 महिलाओं ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों के बारे मंे एक-एक करके बताया। जिन्हें जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने ध्यानपूर्वक सुना। कुछ महिलाएं भावुक हो गई और उनके खुुशी के आंसू निकल आएं।
इन्होंने विचार व्यक्त किए

इस मौके पर टीएमयू मुरादाबाद की संयुक्त कुलसचिव डॉ. अलका अग्रवाल, पाइनवुड स्कूल की प्रबंधक डॉ.कमलेश सिंह, बीसीए विभाग की अध्यक्ष डॉ. रंचना शर्मा, बिजनौर की समाजसेवी सविता अग्रवाल, रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरज कौर, चारू शर्मा, दीपा अग्रवाल, अंजू रानी दीक्षित, अदिति गोले, नीरजा सिंह, मंजूलता, रेनू वड्डा, निशि भूषण, डॉ. रमा रस्तोगी, मंजरी कौशिक, अंजुमन फरहाना, ज्योति सिंह, सोनल गुप्ता, सीमा, पूजा रवि, प्रीति शर्मा, डॉ. मनीषा गर्ग, संजय कुमारी, बबिता शर्मा, डॉ. रजनी रानी, रीना गौड़, अंजलि टंडन, ऋतु चौधरी, दुर्गेश चौधरी,
डॉ.शुचि शर्मा, ललिता चौहान, अल्पना देवी, रचना कपूर,
हितेश चौधरी, सोनिया गर्ग, सुहाना मनजूर, नीतू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विशेष सहयोग

कार्यक्रम के आयोजन में सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. प्रवेंद्र सिंह पंघाल, डीसी मिड डे मील मनोज कुमार, दीप कुमार गिरी आदि का सहयोग रहा

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in